RanjiTrophyFinal: सौराष्ट्र ने रचा इतिहास, बंगाल को धूल चटाकर बना चैंपियन

RanjiTrophyFinals: सौराष्ट्र ने शुक्रवार को फाइनल में बंगाल को पहली पारी में हासिल की गई बढ़त के आधार पर हरा पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे, जवाब में बंगाल अपनी पहली पारी में सिर्फ 381 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में वो 44 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। मैच के आखिरी और पांचवें दिन का सौराष्ट्र ने चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया और अंतत: पहली बार रणजी ट्रॉफी विजेता (RanjiTrophy) की ट्रॉफी उठाई। दूसरी पारी में सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई ने 21, अवि बारोट ने 39, विश्वराज जडेजा ने 17, अर्पित वासवाडा ने तीन और शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 12 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में वासवाडा ने 106, बारोट और जडेजा ने 54-54 रन बनाए थे।


Popular posts
इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 3.75 लाख  लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपये होंगे व्यय
Image
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सहकारिता विभाग ने किया बदलाव बायोमैट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी से होगा पंजीयन बुधवार से शुरू होगा सरसों एवं चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक बंद, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी - मुख्यमंत्री
Image
CBSE Class 12 Economics Paper Analysis: एक्सपर्ट से जानिए- कैसा था इकोनॉमिक्स का पेपर?