अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
जयपुर, 19 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित विभाग के समस्त छात्रावासों को आगामी आदेश तक बंद रखा जाएगा । अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करने के विभाग को निर्देश दिए गए । छात्रावासों में आवास स्थल से  विद्यार्थियों को घर भिजवाने के लिए भी कहा गया है।


 

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा एहतियात बरतते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए गुरूवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में विभाग ने यह निर्णय लिया है कि छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हो इसके लिए एहतियात के तौर पर छात्रावासों को आगामी आदेश तक बंद रखा जाएगा और इस अवधि में कोई विद्यार्थी छात्रावास में नहीं रहेगा।

 

 


Popular posts
कोरोना से बचाव के लिए सर्वदलीय एवं सर्वसमाज की बैठक कोरोना से बचाव के लिए अगले दो सप्ताह महत्वपूर्ण सामाजिक व्यवहार और भीड़ से बचें लोग ः मुख्यमंत्री
Image
इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 3.75 लाख  लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपये होंगे व्यय
Image
निर्माण श्रमिकों के लिये लगने वाली चौखटियों पर छाया पानी  और महिला शौचालयों की होगी व्यवस्था                                         - श्रम राज्य मंत्री
Image
समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सहकारिता विभाग ने किया बदलाव बायोमैट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी से होगा पंजीयन बुधवार से शुरू होगा सरसों एवं चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन