राज्य मंत्री डॉ गर्ग पहुॅचे मृतक किसान सुरेश के घर,  हरसंभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

 

जयपुर, 15 मार्च। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग रविवार को भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत तुहिया के नगला उपटेला पहुॅचे और प्राकृतिक आपदा में फसल खराबे के बाद सदमे में आने से आत्म हत्या करने वाले किसान सुरेश के घर पहुॅचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुख और विपदा की इस घडी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। मुझे जैसे ही इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो मैने मुख्यमंत्री जी को इस बारे में अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक किसान के परिजनों को हरसंभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी।  उन्होंने कहा कि फसल खराबे का मुआवजा वितरण इसी माह शुरू करने के निर्देश भी जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतक किसान का विवरण तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवायें ताकि सहायता राशि शीघ्र जारी की जा सके। 

 

गॉव जिरोली में मृत किसान अशोक जाटव के परिजनों को सांत्वना दी

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने गॉव जिरोली निवासी मृतक किसान अशोक जाटव के परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री सहायता कोश से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

भरतपुर कार्यालय पर जनसुनवाई कर सुने अभाव-अभियोग

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर स्थित कार्यालय पर आमजन की जनसुनवाई की और उनके अभाव अभियोग सुन मौके पर ही निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। 

 

Popular posts
इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 3.75 लाख  लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपये होंगे व्यय
Image
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सहकारिता विभाग ने किया बदलाव बायोमैट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी से होगा पंजीयन बुधवार से शुरू होगा सरसों एवं चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक बंद, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी - मुख्यमंत्री
Image
CBSE Class 12 Economics Paper Analysis: एक्सपर्ट से जानिए- कैसा था इकोनॉमिक्स का पेपर?