कोरोना वायरस से डरे नहीं डटकर मुकाबला करें -खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री 
जयपुर, 15 मार्च।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद मीना ने बताया कि कोरोना वायरस से डरे नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। उन्हाेंने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोके, भीड वाली जगहों पर जाने से बचें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, बार-बार अपने हाथों को धोने के साथ साथ सतर्क व जागरूक रहकर कोरोना को हराया जा सकता है। 

 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिये बाजार में मास्क व हैंडसेनेटाईजर उपलब्ध है लेकिन कुछ विक्रता उपभोक्ताओं से मनमानी राशि वसूल रहे है ऎसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में उन्होंने जिला रसद अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये है। इसके साथ ही उन्हाेंने आमजन से अपील की है कि अगर कोई भी विक्रेता बिना एमआरपी के मास्क व हैंडसेनेटाईजर की विक्री करता है तो उपभोक्ता उस विक्रेता के खिलाफ उपभोक्ता मामले विभाग की टोल फ्री हेल्पलाईन नंम्बर 18001806030 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। जिससे विक्रेता के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जा सकें। 

 

Popular posts
इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 3.75 लाख  लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपये होंगे व्यय
Image
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सहकारिता विभाग ने किया बदलाव बायोमैट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी से होगा पंजीयन बुधवार से शुरू होगा सरसों एवं चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक बंद, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी - मुख्यमंत्री
Image
CBSE Class 12 Economics Paper Analysis: एक्सपर्ट से जानिए- कैसा था इकोनॉमिक्स का पेपर?