48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 65 लाख पेंशनधारकों को भी होगा फायदा

Dearness allowance hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली केंद्रीय केबिनट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को 17 से 21 फीसदी कर दिया है. यह 1 जनवरी 2020 से लागू होगा. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.


 

जावड़ेकर ने कहा कि यह कदम केंद्र के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा पहुंचाएगा. इससे 1.13 करोड़ परिवारों को भी लाभ होगा.


 



 



जावड़ेकर ने कहा कि महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी से 14,595 करोड़ की अतिरिक्त लागत आएगी. 2016 में पीएम मोदी ने सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) की सिफारिशों को लागू किया था. जिससे कर्मचारियों का वेतन बढ़ा था. अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगी


Popular posts
इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 3.75 लाख  लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपये होंगे व्यय
Image
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सहकारिता विभाग ने किया बदलाव बायोमैट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी से होगा पंजीयन बुधवार से शुरू होगा सरसों एवं चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक बंद, 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी - मुख्यमंत्री
Image
CBSE Class 12 Economics Paper Analysis: एक्सपर्ट से जानिए- कैसा था इकोनॉमिक्स का पेपर?